logo

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सदन में उठाया मंईयां सम्मान योजना का मुद्दा

मजेगलुप3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायक सीपी सिंह विधानसभा के पटल पर मंईयां सम्मान योजना की राशि पेंडिंग रहने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि 2 महीने से महिलाओं के खाते में पैसे नहीं डाले गए क्यों? उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में प्रावधान है कि 18 से 50 साल की महिलाओं को देना है। ऐसे में 18 से 50 वर्ष के अंदर कोई महिला विधवा हो जाती है तो इस योजना का लाभ उन्हें क्यों नहीं मिलनी चाहिए। सीपी सिंह ने आगे कहा कि ये किस तरह का सम्मान दे रहे हैं। विधवा, वृद्धा और दिव्यांगो को एक हजार लेकिन और जो शारीरिक रूप से अच्छे हैं उनको 2500 दिया जा रहा है।